बॉक्स ऑफिस पर रोहित शेट्टी की ‘सिंबा’ ने कमाए 250 करोड़, मुंबई पुलिस को इतने लाख रुपए कर दिए दान |

सूत्रों के अनुसार, रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंबा’ इस साल की सबसे बड़ी हिट साबित हुई है। फिल्म में रोहित ने रणवीर सिंह और सारा अली खान को कास्ट किया था। रोहित शेट्टी इससे पहले भी कई कॉप फिल्में बनाकर बॉक्स ऑफिस के सरताज बन चुके हैं। ‘सिंबा’ ने रिलीज के कुछ दिनों बाद ही 100 करोड़ कमा लिए थे। अब इस फिल्म की कमाई 250 करोड़ रुपए के करीब पहुंच चुकी है। हाल ही में रोहित शेट्टी मुंबई पुलिस के कार्यक्रम ‘उमंग 2019’ में सिंबा की पूरी कास्ट के साथ पहुंचे थे। रणवीर सिंह और सारा अली खान ने इस कार्यक्रम में परफॉर्म भी किया था। रोहित ने इस फिल्म से हुई बंपर कमाई का कुछ हिस्सा मुंबई पुलिस को दान कर दिया। इस प्रोग्राम के दौरान रोहित ने 51 लाख रुपए मुंबई पुलिस को दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *