एकता कपूर 43 साल की उम्र में सरोगेसी से बनीं मां |

सूत्रों के अनुसार, बॉलीवुड हो या टीवी की दुनिया ऐसे कई सेलिब्रिटीज हैं जो सरोगेसी के जरिए पैरेंट्स बने हैं। करीब 3 साल पहले एक्टर तुषार कपूर सरोगेसी से पिता बने थे। अब एकता के घर भी एक बेटे का जन्म हुआ है। 43 साल की एकता सरोगेसी के जरिए मां बनी हैं। एकता कपूर के मां बनने के बाद सोशल मीडिया पर कई रिएक्शन आए हैं।शाहिद और सिटी लाइट्स जैसी फिल्में बनाने वाले डायरेक्टर हंसल मेहता ने ट्विटर पर लिखा, ‘बहुत-बहुत बधाई एकता… मां बनने का आनंद लीजिए।’डायरेक्टर संजय गुप्ता ने लिखा, ‘इस सुबह दिल को छू लेने वाली खबर… बहुत-बहुत बधाई एकता। दुनिया में स्वागत करिए और मां बनने की खुशी मनाइए। आपके बच्चे के स्वास्थ्य की शुभकामनाएं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *